फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क चौड़ीकरण के विवाद में जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
गांव मंदवाडी में सडक चौडीकरण के विवाद में जांच को पहुंचे अधिकारी। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। गांव मंदवाड़ी में सड़क चौड़ीकरण का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है। इसके चलते सड़क चौड़ीकरण का मामला अधर में लटका हुआ है। जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव मंदवाड़ी में पीडब्ल्यूडी द्वारा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पांच महीने पूर्व शुरू हुआ था। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य रुकवा दिया। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की थी।
इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह फोर्स के साथ गांव मंदवाडी निरीक्षण करने पहुंचे। इसी बीच गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और सीओ मवाना के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। यह मार्ग मेरठ व मुजफ्फरनगर को जोड़ता है। इस मामले को लेकर गांव में दो पक्षों में तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्षों को समाधान के लिए मवाना एसडीएम कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें