एक्सप्रेसवे : डासना से काशी टोल प्लाजा तक सर्वे किया
परतापुर (मेरठ)। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा को जल्द शुरू करने के लिए बुधवार दोपहर एनएचएआई के अधिकारियों ने जीआर इंफ्रा के अफसरों के साथ मिलकर डासना से लेकर काशी टोल का सर्वे किया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार, जीआर इंफ्रा के प्रोजेक्ट डिप्टी मैनेेजर मनोज बैरवा सहित अन्य अधिकारियों ने सर्वे के बाद आगे की कार्यवाही करने की बात कही।
लगभग एक सप्ताह से काशी टोल प्लाजा का पाथ इंडिया लिमिटेड की ओर से ट्रायल जारी है। बुधवार को भी ट्रायल चला। जल्द ही टोल प्लाजा पर वसूली शुरू हो सकती है। जल्द ही टोल के रेट भी तय कर दिए जाएंगे।
जीआर के इंजीनियरों ने बताया कि ट्रायल को संतोषजनक बताया है। अधिकारियों ने मेंटीनेंस से जुड़े काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।