फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मवाना- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को ज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा मेरठ मंडल सचिव राजीव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों को विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राजीव सिंह ने बताया कि वर्तमान में किसानों को खाद, यूरिया की किल्लत हो रही है, जल्द दोनों की उपलब्धता कराई जाए, किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए, गन्ना मूल्य में वृद्धि की जाए, स्मार्ट मीटर जबरन न लगाए जाए, किसानों के विद्युत नलकूप बिल माफ किए जाए, बाढ़ पीड़ितों की फसल खराब होने पर मुआवजा दिए जाए। हस्तिनापुर- चांदपुर मार्ग पर जगह-जगह पुलिया का निर्माण कराया जाए आदि संबंधित मांग की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोकेश, बबलू, रविंद्र दौरालिया, प्रमोद, महकार, शफीकुर्रहमान, राजीव, मनोज, रियाजुद्दीन, फैय्याज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें