फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों पर आपातकालीन सेवाओं की तैयारी शुरू करें अफसर : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा और आगामी त्योहारों के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी कर लें। उन्होंने सड़कोंं की हालत सुधारने, जर्जर तारों, खंभों को ठीक कर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके साथ ही चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा जैसी आपातकालीन सेवाओं की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि कांवड़ यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसमें लाखों श्रद्धालु कई मार्गों से गुजरते हैं। उन्होंने सभी विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले ही अपने दायित्व पूरे करने को कहा। कांवड़ मार्गों पर सड़क मरम्मत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई व शौचालयों की व्यवस्था समय से पूरी हो। चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और पथ प्रकाश वाहन को सक्रिय रखा जाए।

उन्होंने कहा कि बिजली के खंभों को पॉलिथीन से कवर कर लें। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए निगरानी कैमरे और संकेत बोर्ड लगाए जाएं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था कराएं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों, मिश्रित आबादी और जनपदों की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कांवड़ शिविर के आयोजकों से समन्वय स्थापित होगा और अति विशिष्ट व्यक्ति भ्रमण स्थल चिह्नित किए जाएंगे। यातायात के लिए मार्ग योजना और मार्ग परिवर्तन योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें