फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार मौतों की सूचना पर गगोल में अफसरों ने डेरा डाला, 50 मरीजों की मौत का संदेश वायरल होने से मचा था हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार मौतों की सूचना पर गगोल में अफसरों ने डेरा डाला, 50 मरीजों की मौत का संदेश वायरल होने से मचा था हड़कंप
विज्ञापन

मेरठ। जिले में पौराणिक गांव के रूप में मशहूर गगोल गांव में एक महीने में 50 मौतों की सूचना वाले संदेश के वायरल होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी की अगुवाई में अफसरों ने गांव में डेरा डाला। अधिकारियों की टीम ने यहां ग्रामीणों से बातचीत की। करीब 40 ग्रामीणों के बयान लिए गए। टीम ने दावा किया कि एक अप्रैल से अब तक 16 लोगों की मौतें हुई हैं। इसलिए ग्रामीणों को भ्रामक संदेशों से बचकर कोरोना के प्रति जागरूक रहने को कहा गया है।
दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान शहरी क्षेत्रों के बाद अब गांवों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। गांवों में लोगों की मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके चलते ही जिले के गांवों में मरीजों को चिह्नित करने के लिए अभियान भी चलाना पड़ा। इन सबके बीच ही गगोल और आसपास के गांवों में लगातार मौतों की सूचनाओं से हड़कंप मच गया। गगोल में तो एक माह में 50 लोगों की मौत का संदेश ही वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ही बृहस्पतिवार को अफसर यहां पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पूर्व प्रधान की वजह से गलत संदेश वायरल हुआ। इसके साथ ही पांच अन्य गांवों का दौरा कर आशाओं को घर-घर कोरोना और अन्य संदिग्ध मरीजों का सर्वे करने, दवाएं वितरित करने और ग्रामीणों को कोविड हेल्पलाइन पर सूचना देने के बारे में कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें