माछरा। क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी सजग हो गए हैं। उन्होंनेे बुधवार को मास्क लगाकर कामकाज किया।
क्षेत्र के माछरा व रजपुरा ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाकर कार्यालयों में पहुंचे। एडीओ माछरा अमित कुमार तथा एडीओ रजपुरा ओंकार दूबे तथा अन्य कर्मचारियों ने भी सुरक्षा के लिहाज से मास्क पहनकर कार्य किया। उन्होंने यहां आने वाले ग्रामीणों को बचाव के लिए मास्क लगाने तथा समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की सलाह दी। जिससे सभी सुरक्षित रहें। माछरा एवं रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सलाह दी कि कोरोना वायरस एवं अन्य संक्रमण से बचने के लिए कार्यालय में रहकर ही कार्य करें। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के एडीओ पंचायत ओंकार नाथ दूबे, अनिल कुमार गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, अभिमन्यु शर्मा, सीमा, नेहा, मिथलेश ने मास्क का उपयोग करने एवं अन्य बचाव करने के कार्य को गति दी। वहीं, माछरा ब्लॉक क्षेत्र में एडीओ पंचायत अमित कुमार, शशि शर्मा, कर्मवीर सिंह, रजनी चतुर्वेदी, राजो देवी, भोपाल सिंह, अभिषेक कुमार, अताउर रहमान आदि को बीडीओ ने कहा कि समय से अपना कार्य करें तथा ब्लॉक परिसर में कोरोना वायरस से बचाव के सभी उपायों का पालन करें।