सरूरपुर। राब्ता ए मदारिस इस्लामिया अरबिया दारुल उलूम ने भी कोरोना वायरस के चलते जनपद मेरठ की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
जनरल सेक्रेटरी व पांचली बुजुर्ग स्थित मदरसा जामिया दारूस्सलाम के मोहतमिम मौलाना यूसुफ मसूद कासमी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जहां पहले से ही स्कूल-कॉलेज और मल्टीप्लेक्स दो अप्रैल तक बंद कर दिए हैं। वहीं, सरकार ने अगले आदेश तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसी एडवाइजरी के चलते राब्ता ए मदारिस इस्लामिया अरबिया दारुल उलूम देवबंद बोर्ड के तहत होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। मौलाना यूसुफ मसूद कासमी ने बताया कि जनपद मेरठ से लगभग इस बार परीक्षा में छह हजार से अधिक बच्चे शामिल होने थे। उन्होंने बुधवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सतर्कता बरतते हुए परीक्षाएं स्थगित करने के बारे में जानकारी दी।