मंगलवार शाम को किसान सुरजीत सिंह ने कार्यालय में कानूनगो सुनील कुमार को 50 हजार की रिश्वत दी। रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी में उनकी जेब में रिश्वत के 50 हजार बरामद हुए। किसान और कानूनगो सुनील कुमार के हाथ धोए गए तो दोनों के हाथों पर रंग गुलाबी हो गया, जिससे माना गया कि बरामद पैसा रिश्वत का था। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। टीम ने थाने में आरोपी कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
थाने में भीड़ जुटी
कानूनगो सुनील कुमार को रिश्वत लेते पकड़े जाने की जानकारी लगते ही तहसील में खलबली मच गई। मौके पर स्टाफ और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बिगड़ न जाए इसलिए एंटी करप्शन टीम कानूनगो को थाने ले गई। कानूनगो को देखने के लिए थाने में भीड़ लग गई थी। जानसठ इंस्पेक्टर अनिल कुमार बताया कि कानूनगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/