यूपी के मेरठ शहर में सोमवार को एक हादसा हो गया। इस हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक चार दिन का बच्चा सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि अजय निवासी मीरपुर अपनी बहन के साथ अपने चार दिन के बच्चे को डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे। इसी बीच मेरठ-रोहटा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि अजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में एक बच्चे सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।