फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की शपथ ग्रहण

विज्ञापन
मवाना बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य शपथ लेते हुए। (स्त्रोत अधिवक्ता) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बार एसोसिएशन मवाना के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-2027 के अंतर्गत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शपथ दिलाई।
तहसील सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेरठ अरविंद कुमार मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके साथ चीफ मजिस्ट्रेट प्रशांत मौर्य, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, उपनिबंधक सुरेश कुमार मौर्य भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी ने अपने-अपने पद का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ लेने वालों में अध्यक्ष श्रीबल्लभ, सचिव महमपाल सिंह, संयुक्त सचिव श्याम लाल, सामाजिक मंत्री सरफराज खां, पुस्तकालय मंत्री शहजाद अहमद, उपाध्यक्ष जगपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सुजाता गोयल के साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में बालिस्टर कुमार, सुमनलता, रविश कुमार, मोहम्मद अदनान, मांगेराम एवं पीतांबर सिंह और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में आशीष खंडेलवाल, मोहम्मद इरशाद, रविंद्र कुमार चौहान, राहुल कुमार, महताब, पूनम कुमारी और सोनू वर्मा को भी शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता अधिवक्ता नरेंद्र कुमार रस्तौगी ने की।

मवाना बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्य शपथ लेते हुए। (स्त्रोत अधिवक्ता) मवाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें