फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफर ऐसा- फिर मिले न मिले, इन कारों पर बंपर छूट, ये रही लिस्ट

Sat, 23 Dec 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कार पर भारी छूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दिसंबर का महीना एकदम मुफीद है। जनवरी 2018 से कारों के रेट रिवाइज होने के कारण सभी कार कंपनियां इस समय बेहतरीन छूट ऑफर दे रही हैं। मारुति, होंडा, हुंडई, निसान, नेक्सा से लेकर अन्य सभी कार कंपनियों ने आकर्षक डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं। 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपये की सीधी छूट कारों पर दी जा रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी आकर्षक हैं, जिनका लाभ 31 दिसंबर तक लिया जा सकता है। जनवरी 2018 से सभी कारों पर 2 प्रतिशत से अधिक की दर से कीमतें बढ़ने से कारें महंगी होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

  
कैश सपोर्ट के साथ इंश्योरेंस फ्री
कंपनियां कीमतों में सीधे छूट के साथ ही कैश सपोर्ट, जीरो फाइनेंस ऑफर भी दे रही हैं। सभी छूट ऑफरों पर नियम व शर्तों को लागू किया गया है। इसमें बीमा, कैश सपोर्ट, फाइनेंस की सुविधा पर अलग-अलग ब्याज दरें लागू हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 5 हजार रुपये से लेकर अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। एक्सचेंज ऑफर पर भी अच्छी छूट दी जा रही है। 

कई मॉडलों पर बंपर बुकिंग
छूट के इस मौसम में सभी कार कंपनियों के चुनिंदा मॉडलों पर छूट न होने के बाद भी दो से तीन हफ्ते की बुकिंग चल रही है। मारुति सिलेरियो एक्स नए स्पोर्टी लुक में आई है, इसमें कंपनी ने सुरक्षा के लिए एयरबैग भी दिया है। स्विफ्ट, मारुति सिलेरियो एक्स, डिजायबर और ब्रेजा पर दो से तीन हफ्ते की बुकिंग है। हुंडई की क्रेटा छूट में न होने के बाद भी दो हफ्ते की बुकिंग पर है।
विज्ञापन

ये मिल रही छूट

कार पर छूट - फोटो : अमर उजाला
मॉडल         छूट 
वैगनार एएमटी     68,100 
सियाच नेक्सा     1 लाख  
टरेनो         75 हजार 
सनी         60 हजार 
माइक्रा पेट्रोल     35 हजार
डटस्न गो1200 सीसी     35 हजार
रेडिगो 1000 सीसी    15 हजार 
इयोन         65 हजार
न्यू ग्रैंड आई10 पेट्रोल     80 हजार
न्यू ग्रैंड आई10 डीजल  90 हजार
ऑल न्यू एक्सेंट पैट्रोल, डीजल     60 हजार
इलीट आई 20     55 हजार
आई20 एक्टिव     55 हजार
होंडा सिटी     50-55 हजार
बीआरबी     1 लाख
जैज़     25 हजार
विज्ञापन

डिजायर और ब्रेजा की बुकिंग ज्यादा

कार पर भारी छूट - फोटो : अमर उजाला
राजस्नेह ऑटो एजीएम सेल्स अजय भारद्वाज का कहना है कि अगले महीने से रेट रिवाइज होने हैं। 2 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी सभी मॉडलों पर होने की संभावना है, इसलिए कंपनी अभी अधिकांश मॉडल पर अच्छे डिस्काउंट ऑफर दे रही है। डिजायर और ब्रेजा पर सबसे ज्यादा बुकिंग चल रही है।

अन्य सुविधाएं भी दी जा रहीं
निसान जीएम सेल्स अमित चौधरी ने बताया कि रेट रिवाइज होने के कारण कारों की कीमतों में छूट के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी दे रही है। इसमें फ्री इंश्योरेंस, कैश सपोर्ट है। 7.99 प्रतिशत की छोटी दर पर फाइनेंस की सुविधा है। सरकारी कर्मचारियों को 5 हजार से अधिक का लाभ भी दे रहे हैं।

नियम व शर्तें भी लागू  
हुंडई सेल्स कंसलटेंट अनिमेष गोयल ने कहा कि क्रेटा पर 20 से 25 दिनों की बुकिंग है, जबकि इस गाड़ी पर कोई छूट नहीं दे रहे। 25 दिसंबर तक छूट ऑफर लगभग सभी गाड़ियों पर है। छूट के साथ नियम व शर्तें भी लागू हैं। जिसके अनुसार ग्राहक को कीमतों में लाभ मिलेगा।

इंश्योरेंस फ्री की सुविधा
प्लेटिनम होंडा  जीएम कपिल ने बताया कि छूट के साथ ही कंपनी कई मॉडलों पर 10 से 15 हजार का कैश सपोर्ट दे रही है। इंश्योरेंस फ्री की सुविधा है। होंडा सिटी और अमेज की बुकिंग अच्छी है। 50 हजार से 1 लाख के छूट ऑफर हैं। ब्रियो और डब्लूआरपी पर इंश्योरेंस फ्री की सुविधा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें