किसानों और मजदूरों के मसीहा, देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह की जयंती जिले भर में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। चौधरी साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी मैदान के पास चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने हवन पूजन किया। मुख्य यजमान यादराम सिंह चंदेल, प्रीतम सिंह रहे। महाशय चंद्रपाल और महाशय रविंद्रपाल आर्य ने हवन कराया। सभी ने चौधरी साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। महासचिव मुनिदेव शर्मा ने कहा कि चौधरी साहब देश के किसानों, मजदूरों और दबे कुचले लोगों के मसीहा थे। एमपी सिंह ने कहा कि चौधरी साहब के आदर्शों को अपनाकर ही रालोद को मजबूत बनाया जा सकता है। संचालन मुफीज आलम ने किया। इस मौके पर मुनेश्वर सिंह, राजपाल सिंह, सरदार बुद्ध सिंह, चंद्रपाल वाल्मीकि, पूनम चौधरी, जयपाल सिंह, जगपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कृष्णा कॉलेज में आयोजित किसान गोष्ठी में जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से आए मशरूम विशेषज्ञ डॉ. एके कुशवाहा ने मशरूम की खेती और ओपी वर्मा ने गन्ने की खेती के बारे में बताया। डॉ. सीडी शर्मा ने खेती में रसायनों के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, नरदेव सिंह, शूरवीर सिंह ने किसानों को मिट्टी की सेहत का ध्यान रखने को कहा। कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, साइंस कॉलेज प्राचार्या डा. सीमा शर्मा, डा. एमए खान, डा. पूनम गुप्ता, डा. पायल राठी आदि मौजूद रहे।
पढ़ें : सीएम दौरे को देख नींद से जागा सिस्टम, 19 करोड़ का भुगतान