एसएसपी से मिलते भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भाजपा विधायक दिनेश खटीक और सतवीर त्यागी ने परीक्षितगढ़ के सैकड़ों लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इस प्रकरण में गहरी नाराजगी जतायी थी। यहां तक कहा था कि अब हमारी सरकार में भी ऐसा गुंडाराज चलेगा क्या। अपहरण का आरोपी शहजाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया और पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई, जबकि इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति है। एसएसपी ने आश्वस्त किया था कि आरोपी शहजाद महिला के साथ पांच मई को हाईकोर्ट में पेश हुआ था। लेकिन अभी हाईकोर्ट से कॉपी डाक द्वारा हमें नहीं मिली। शहजाद और महिला ने शादी करना बताया है। महिला की दूसरी शादी उसके परिजनों द्वारा जबरन करना बताया है। शहजाद पुलिस पर जानलेवा हमले के मुकदमे में भी वांछित है। उसकी तलाश जारी है।
बजरंग दल में आक्रोश
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर का कहना है कि फेसबुक पर इस तरह से भावनाएं भड़काने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवा रंग की रक्षा के लिए लाखों करोड़ों कार्यकर्ता खड़े हैं। पुलिस को चाहिए कि वह अपहरण के आरोपी और इस तरह आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों को जल्द गिरफ्तार करे। नहीं तो बजरंग दल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
सिस्टम नहीं पकड़ पा रहा
शहजाद के एफबी एकाउंट से 19 मई को यह सेल्फी अपलोड की गई, उसमें उसके साथ अपहृत नवविवाहिता का होना बताया गया। इस सेल्फी का बैकग्राउंड अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर का दिखाई दे रहा है। सेल्फी पर शहजाद के एफबी फ्रेंड्स ने कई कमेंट्स किए। किसी में इसे सुपरहिट जोड़ बताया तो किसी ने लिखा कि प्यार की जीत। एक एफबी फ्रेंड ने आपत्तिजनक कमेंट किया कि ‘दुपट्टा तो भगवा है’ तो एक ने शहजाद को शेर की संज्ञा दे डाली। यही नहीं, नवविवाहिता की बिरादरी की कुछ फेसबुक फ्रेंड्स ने भी इस पर कमेंट्स किए हैं। शहर के एक नेता की टाइमलाइन पर भी शहजाद ने यह सेल्फी शेयर की। लेकिन उसके बावजूद भी साइबर सेल और सर्विलांस सिस्टम कुछ नहीं कर पा रहा है।
पुलिस अफसरों ने रविवार को बताया कि एफबी पर शहजाद की सेल्फी पर कमेंट्स करने वाले आठ युवकों को परीक्षितगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शहजाद की गिरफ्तारी को लेकर एसपी क्राइम शिवराम यादव के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। साइबर सेल और सर्विलांस की टीम भी अलग से काम कर रही है।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि शहजाद के किसी साथी ने फोटो फेसबुक पर शेयर किए हैं। साइबर सेल के साथ एसपी क्राइम खुद मामले को देख रहे हैं। पूरे मामले में पुलिस टीमें लगी हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजेश पांडेय, एसएसपी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/