कुराली के ग्रामीण जलभराव की समस्या को लेकर भूखहड़ताल पर बैठे।
- फोटो : SARDANA
जानीखुर्द(मेरठ)। सिवाल कुराली मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर दूसरे दिन ग्रामीण भूखहड़ताल पर बैठे रहे। उनकी सुध लेने कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे ग्रामीणों में रोष है। बताया कि सोमवार को बलॉक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
गांव कुराली में सिवाल-कुराली मार्ग पर जलभराव रहता है। ग्रामीणों के अनुसार जलभराव के कारण मार्ग ने नाले का रूप ले लिया है। मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ता है। कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। परंतु समाधान नहीं किया गया। परेशान ग्रामीण मनोज कुराली के नेतृत्व में मार्ग के किनारे पर धरने और भूखहड़ताल पर बैठ गए। रविवार को भी ग्रामीण भूखहड़ताल पर बैठे रहे। परंतु कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को कुराली से जानी ब्लॉक तक पैदल यात्रा की जाएगी। वहीं, ब्लाक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान मनोज कुराली, ओमकार सिंह, ऋषिपाल, मुकेश, दुष्यंत, विनय, राजू, राजेश, जितेंद्र, शौकीन, खजान सिंह, आस मोहम्मद, बीर सिंह, इरफरान, दीपक, सराजादीन, बाबू खान, कृष्णपाल, रविंद्र व कुशलपाल आदि मौजूद रहे।