फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाउंड्री वाॅल तोड़कर प्लाट पर कब्जा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की प्रवेश विहार कालोनी में एक प्लाट की बाउंड्री वाल तोड़कर उस पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर प्लाट मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्लाट मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कैलाशपुरी निवासी पुनीत गोयल ने बताया कि उनकी भाभी संगीता गुप्ता पत्नी संदीप गोयल का प्रवेश विहार में प्लाट है जिसकी सीमेंट की रेडिमेड बाउंड्री कराई गई थी। आरोप है कि उपकार अग्रवाल व के. कांत गुप्ता ने प्लाट की बाउंड्री तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया और अपना गेट लगा लिया।
सूचना पर पहुंचे पुनीत गोयल को आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मेडिकल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें