फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी करप्शन थाने के लिए आवंटित की गई भूमि पर कब्जा

विज्ञापन
मोदीपुरम - कृषि विवि में इसरो और कृषि विवि के बीच हुआ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर।
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। मेरठ में एंटी करप्शन का थाना बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर 2024 में पल्हैड़ा गांव में भूमि आवंटित की गई थी। आरोप है कि भूमि पर कब्जा कर मकानों का निर्माण कराया जा रहा है। अब इस मामले में शिकायत के बाद एसडीएम सरधना और तहसीलदार को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

27 सितंबर 2024 को पल्हैड़ा गांव में खसरा संख्या 609/5 पर लगभग 3000 वर्ग मीटर भूमि एंटी करप्शन थाना बनाए जाने के लिए आवंटित की गई थी, परंतु कुछ लोगों ने इस भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ मंडल मेरठ के प्रभारी निरीक्षक ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को आदेशित किया, जिस पर उन्होंने एसडीएम सरधना और तहसीलदार को तत्काल कार्यवाही करने के आदेश जारी किए, साथ ही भूमि कब्जामुक्त कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही तहसील अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें