फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेट्रोल पंप पर 4700 रुपये का तेल भरवाकर भागे कार सवार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर बुधवार रात हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लगभग एक बजे दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार में 4700 रुपये का तेल भरवाकर दो युवक बिना भुगतान किए भाग निकले। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोप है कि युवकों ने कार से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी कार लेकर मेरठ की ओर भाग गए। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को बेगमपुल चौराहे पर पकड़ लिया।
सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि बागपत निवासी भारत तोमर और वंश तोमर बुधवार रात यहां दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने पहुंचे थे। कार में 4700 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों बिना भुगतान किए वहां से भाग गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें रोकने और पकड़ने का प्रयास किया तो आरोप है कि युवकों ने कार से कर्मचारियों को टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी कार लेकर मेरठ की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने डायल-112 को घटना की सूचना दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस सतर्क हो गई। आरोपी पुलिस को चकमा देकर बेगमपुल चौराहे पर पहुंचे। सदर बाजार थाना पुलिस ने बेगमपुल चौराहे पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पुलिस दोनों युवकों को कार समेत थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों युवक नशे की हालत में थे। मामले की जानकारी परतापुर थाना पुलिस को दे दी गई है। दोनों युवकों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों पर पूर्व में साइबर थाने की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें