फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्ची से अश्लील हरकत, दो युवतियों से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का दौराला थाने पर हंगामा, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गांव में एक छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत और दो युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने थाने पर कार्रवाई की मांग लिए हंगामा किया। वहीं, अन्य दो मामलों में तहरीर दी गई है।
बच्ची के परिजनों ने बताया कि रविवार को उनकी बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान एक 11 वर्षीय किशोर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। सोमवार को परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि वह इस मामले में एसएसपी से शिकायत करेंगें। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में घर से घेर में खाना देकर लौट रही एक युवती को गांव के ही तीन युवकों ने रोक लिया। युवकों ने युवती को जबरन घर में खींचने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में भी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। युवती ने थाने पर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें