फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, धर्म बदलकर किया था निकाह

Sat, 02 Mar 2019 11:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र की रहने वाली दूसरे समुदाय की एक युवती ने सीआरपीएफ के सिपाही पर शादी का झांसा देकर एक माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक साल पहले उससे निकाह करने के बाद अब सिपाही दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक मेरठ ने इस मामले में बुलंदशहर के गुलावठी थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंसाफ न मिलने पर पीड़िता ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

पीड़ित युवती ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह पढ़ाई करने के लिए दिल्ली जाती थी। एक साल पहले बस में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को सीआरपीएफ में सिपाही बताते हुए गुलावठी बुलंदशहर निवासी बताया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ शादी करने की बात कही। युवक उससे लगातार बात करता रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने धर्म बदलकर उसके साथ निकाह कर लिया। उसे कुछ दिन किराए के मकान में रखा। पीड़िता का दावा है कि कुछ दिन साथ रहने के बाद युवक उसे छोड़कर चला गया। कहने लगा कि बाद में कोर्ट मैरिज करके साथ रहेंगे। इसके बाद हम दोनों अपने-अपने घर रहने लगे थे।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि अब उसे पता चला है कि तीन मार्च को आरोपी दूसरी शादी करने जा रहा है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने थानाध्यक्ष गुलावठी को फोन करके जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। आरोपी दिल्ली में तैनात बताया गया।

युवती से मांगे कागजात
एसपी ट्रैफिक ने युवती से कहा कि यदि शादी संबंधी कोई कागजात या अन्य सबूत हो तो पुलिस जांच में मदद मिलेगी। पीड़िता ने कहा कि कागजात उसके पास कोई नहीं है। युवक ने निकाह किया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें