फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी सात विकेट से विजयी

Wed, 15 Oct 2025 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बुधवार को अंडर 19 वर्ग का मैच पंचवटी और नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी ने 7 विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 199 रन का लक्ष्य दिया। इसमें अर्जुन राणा ने 51, प्रशांत ने 40 रन बनाए। पंचवटी की ओर से गेंदबाज आयुष, राज, वंश सेन, आर्यन अंसारी और आर्यन चपराना ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 29.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए और 7 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से यश राणा ने 57 व विवेक चौहान ने नॉट आउट 64 रन बनाए। नीलकंठ की ओर से गेंदबाज प्रशांत प्रशांत और अर्णव ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच विवेक को कोच उमेश कुमार ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें