फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग सिर्फ पेशा नहीं, मरीज के लिए उम्मीद की किरण : बोस

विज्ञापन
विज्ञापन
- एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. एस बालामनी बोस ने कहा कि नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि मरीज के लिए उम्मीद की किरण है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमें कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। इस बार की थीम थी- हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, नर्सों को सशक्त बनाएं, जीवन बचाएं। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की ओर से पोस्टर, निबंध और शाॅर्ट वीडियो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, उप प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक, प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी, उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा, डॉ. अनुपमा वर्मा, बबीता शर्मा, फैरी सपना और शर्ली भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें