फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निजी अस्पताल में संचालक और तीमारदार पक्ष के लोग भिड़े, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवजात की छुट्टी कराने को लेकर हुआ था विवाद, वीडियो वायरल, 15 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित अस्पताल में बुधवार देर रात संचालक और तीमारदार पक्ष के लोग भिड़ गए। आरोप है कि हॉस्पिटल स्टाफ ने नवजात की छुट्टी कराने गए शिशु के परिजनों से अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसमें दो लोग घायल हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी सामने आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर नवजात के पिता नीरज, नर्सिंग होम संचालक नासिर, उसके भाई जुबैर और अज्ञात सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि नासिर और जुबैर समेत आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना भावनपुर के गांव पंचगांव पट्टी निवासी नीरज ने बताया कि उनकी पत्नी सोहनवती ने बुधवार दोपहर गढ़ रोड स्थित सुपर मैक्स हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए शिशु नर्सरी में भर्ती करा दिया। शाम सात बजे वह नवजात की हालत में सुधार न होते देख छुट्टी कराने के लिए मैनेजर आलम के पास पहुंचे। आरोप है कि जहां मैनेजर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। मैनेजर ने अस्पताल संचालक नासिर को मौके पर बुला लिया। संचालक नासिर आठ-दस लोगों के साथ पहुंचे। आरोप है कि मैनेजर ने स्टाफ के साथ मिलकर नीरज, पंकज, पिता धर्मेंद्र, काजल, मेधा और आशा के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन



नर्सिंग होम से शुरू मारपीट सड़क तक पहुंची
संचालक नासिर और आलम के साथ उसके साथियों ने बच्चे के साथ आए तीमारदारों के साथ नर्सिंग होम में मारपीट शुरू की थी। इसके बाद मारपीट का मामला सड़क तक पहुंच गया। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें