फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म: पड़ोसन ने घर बुलाया, नशीली शिकंजी पिलाई और फिर युवक के हवाले कर दी नर्स की बेटी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में नर्स की बेटी से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली नर्स की बेटी को नशीली शिकंजी पिलाकर उसे युवक के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नर्स की बेटी को नशीली शिकंजी पिलाकर पड़ोसन ने उसे एक युवक के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दो अगस्त की घटना में कार्रवाई न होने पर सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी(14) की मां का कहना है कि वह और उसका पति एक नर्सिंग होम में काम करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि दो अगस्त को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसकी बेटी को घर पर बुलाया। आरोप है कि महिला ने किशोरी को नशीली शिकंजी पिलाकर बेहोश कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Shamli: घर के आंगन में सो रही महिला की चाकू से गोद कर हत्या, पीठ पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुर्वा शेखलाल निवासी चेतू को सौंप दिया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तीन घंटे बाद किशोरी को होश आया तो वह घर लौटी। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने अगले दिन सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

इसी मामले में सोमवार को वाल्मीकि समाज के नेता रविंद्र वैद्य सहित अन्य लोगों ने थाने पर हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बयान कराने के नाम पर किशोरी को उसके परिजनों से अलग कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी से मिलने की मांग करते हुए समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ काफी देर तक हंगामा किया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक चेतू को गिरफ्तार कर लिया है। 

उधर, सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें