फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नर्स पर प्रेमी ने कराया था तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने नर्स रुखसाना (38) पर हुए तेजाब हमले की वारदात का खुलासा कर दिया। नर्स के प्रेमी जागृति विहार निवासी महेंद्र प्रजापति ने ही अब बात नहीं करने पर यह वारदात करवाई थी। उसने 16 साल के एक किशोर को दो हजार रुपये देकर नर्स पर तेजाब हमला करवाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ के बाद बुधवार देर रात आरोपी महेंद्र को जलालपुर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से बाइक, तमंचा सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नर्स रुखसाना पहले जागृति विहार में महेंद्र के मकान में ही किराये पर रहती थी। वहीं पर दोनों में निकटता हुई थी। इसकी जानकारी होने पर रुखसाना के पति असलम ने मकान खाली कर लोहियानगर के आई ब्लाक में रहना शुरू कर दिया था। रुखसाना ने भी महेंद्र से बात करनी बंद कर दी थी। इसी बात से वह परेशान था। उसने एक 16 साल के नाबालिग से संपंर्क किया। उसे तेजाब लाकर दिया और दो हजार रुपये नर्स रुखसाना पर तेजाब डालने के दिए। महेंद्र ने किशोर को पहले रुखसाना को दिखाया। बताया कि उसकी नाइट ड्यूटी चल रही है। इसलिए वह रात को पैदल चलकर टेंपो स्टैंड से टेंपो पकड़कर जाती है। मंगलवार रात आठ बजे जब नर्स रुखसाना अस्पताल जाने के लिए घर से पैदल टेंपाे स्टैंड पर जा रही थी। किशोर ने उस पर तेजाब फेंक दिया।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई थी। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है। घायल नर्स को मंगलवार रात ही दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। उसका उपचार चल रहा है। घायल नर्स के पति असलम की ओर से लोहियानगर थाने पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें