फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी नूपुर के साथ पहली होली खेलेंगे भुवी, दोनों परिवारों में जबरदस्त उत्साह

Sat, 03 Mar 2018 12:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भुवनेश्वर और नूपुर नागर
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार परिवार संग होली मनाने गंगानगर स्थित जीपी पाकेट पहुंच गए हैं। यह होली भुवनेश्वर के लिए खास है। क्योंकि वह जीवन संगिनी नूपुर नागर के साथ पहली होली मनाएंगे। इसे लेकर दोनों परिवारों में जबरदस्त उत्साह है। भुवी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटे हैं। जो उनके लिए शानदार रहा। इसके चलते उनके दोस्तों में भी जबरदस्त उत्साह है।      

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर पिछले साल 23 नवंबर को नूपुर नागर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से वह क्रिकेट में लगातार ऊंचाईयों का छू रहे हैं। हाल में ही दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भुवी ने तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया। टी-20 में भुवी मैन ऑफ द सिरीज भी चुने गये। दक्षिण अफ्रीका में नाम कमाने के बाद भुवनेश्वर मंगलवार को होली मनाने गंगानगर अपने आवास पर पहुंचे। जबकि पत्नी नूपुर नागर पहले ही दक्षिण अफ्रीका से लौट चुकी हैं।

पढ़ें : INDIA की जीत पर भुवी के गांव में ऐसे मनाई खुशियां, भुवनेश्वर के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

नूपुर नागर और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने बताया भुवी और नूपुर की शादी के बाद पहली होली है। इसे लेकर दोनों परिवारों में उत्साह है। उन्होंने बताया रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के बाद पहली होली नूपुर अपने ही घर मनाएंगी। इसके चलते भुवनेश्वर के साथ पूरा परिवार होली मनाने नूपुर के घर जायेगा। होली मनाने के लिए भुवनेश्वर के दोस्तों में भी उत्सुकता है। सभी भाभी के साथ होली मनाने की इच्छा रखते हैं।

भुवनेश्वर वैसे तो शादी के पहले से ही भारतीय टीम में खेल रहे हैं। लेकिन देखा जाये तो नूपुर उनके लिए लकी हैं। भुवी के साथ नूपुर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपनी फोटो भी अपलोड किए। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वो तीनों प्रारूपों में पांच विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बने। उससे तो साफ है कि नूपुर उनके जीवन में मुख्य भूमिका निभाने वाली है। वो भुवी के क्रिकेट करियर में लकी साबित हो रही हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें