फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप पर गन्ना पर्ची टोकन

विज्ञापन
बाड़म गांव में किसानों से गन्ना सर्वे की जानकारी लेते संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
अब मोबाइल एप पर गन्ना पर्ची टोकन
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ मंडल परिक्षेत्र के प्रभारी अधिकारी संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने रविवार को मलियाना गन्ना समिति के ग्राम बाड़म में गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा किये जा रहे गन्ना सट्टा प्रदर्शन दे बारे में किसानों के बीच पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, मिल व समिति के रिकॉर्ड का मिलान कर किसानों को अवगत कराया।
ब्लॉक् रोहटा के गांव बाडम किसान लीलू त्यागी के आवास पर बैठक कर संयुक्त गन्ना आयुक्त ने किसानों से गन्ना प्रदर्शन में खतौनी के समस्त विवरण के साथ खेतों में बुवाई किये गए गन्ने के रकबे को अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि संशोधन के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए अपना रकबा संशोधित करा लें । अपना मोबाइल नंबर न बदलें। बदलने पर गन्ना समिति को अपडेट कराएं। आगामी पेराई सत्र में पर्ची निर्गमन, तौल आदि की समस्त सूचना मोबाइल ऐप पर देख सकेंगे। किसानों बताया कि बीच सीजन में गन्ने के रकबे में कोई संसोधन नहीं किया जाएगा। लापरवाही करने वाले कर्मचारी को शिकायत मिलने पर सीधे निलंबित ही किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने कहा कि इस सत्र में गन्ना पर्ची टोकन मोबाइल एप पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास गन्ना की फसल औसत पैदावार में अधिक है। वे किसान 15 सितंबर तक समिति में अपनी उपज बढ़ोतरी की रसीद कटा कर शुल्क जरूर जमा कर दे। जो किसान समिति का नया सदस्य बनना चाहता है। वह 30 अगस्त तक समिति के गन्ना सुपरवाइजर से मिल कर नये सदस्य की रसीद कटा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीबी सिंह ने अनुसार पेराई सत्र में मोबाइल के एसएमएस के माध्यम से गन्ना पर्ची का पूर्ण विवरण तोल तिथि से 3 दिन पहले किसानों तक पहुंचा दिया जाएगा। ताकि किसान अपने गन्ने की छिलाई कर मिल में समय से आपूर्ति कर सके। दूसरे मोबाइल ऐप में भी किसानों का पूर्ण डाटा अपलोड कर किसानों के हित मे एक बड़ी मुहिम विभाग चलाने जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कोरोजन का प्रयोग बहुत कम मात्रा में करे। इससे कैंसर होने की संभावना रहती है। किसानों ने उन्नत बीज उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने किनौनी चीनी मिल से बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार, सचिव श्रीपाल यादव, डिप्टी दलीप सिंह, किनौनी शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक महकार सिंह, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह, संजीव पुनिया, दुष्यंत त्यागी व नवीन सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें