फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब मिलेगी नगर वासियों को जलभराव से निजात

विज्ञापन
खरखौदा में सिविर लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य (संवाद)
विज्ञापन
67 वर्षों से लगातार जलभराव की समस्या से जूझ रहे कस्बावासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। 67 वर्षों से लगातार जलभराव की समस्या से जूझ रहे कस्बा वासियों को अब जलभराव से निजात मिलेगी। जल निकासी को लेकर करीब 4 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इस योजना का शुभारंभ बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने कस्बावासियों के साथ फीता काटकर किया।
खरखौदा को वर्ष 1958 में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से ही खरखौदा में जल निकासी की समस्या से जूझ रहा है। प्रत्येक बरसात में कस्बे के मैन बाजार सहित 70 प्रतिशत क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। हर बार पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए भी जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार वोट मांगे गए तथा चुनावी एजेंडे में इस समस्या को प्रमुखता से शामिल किया जाता रहा है। हालांकि कई नगर पंचायत अध्यक्षों ने जलभराव की समस्या के लिए कई बार प्रयास किए।
विज्ञापन

अब नगर पंचायत के प्रयास से नगर विकास मंत्रालय द्वारा रेलवे लाइन को क्रॉस कराकर उलधन रोड पर करीब 120 बीघा के तालाब तक सीवर लाइन बिछाने की योजना को अनुमति मिल गई थी। करीब 4 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इस योजना के पहले चरण में हापुड़-मेरठ रोड से तालाब तक करीब 1300 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का कार्य होना है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राज त्यागी व अधिशासी अधिकारी गौरव चौधरी ने कस्बे के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जयप्रकाश त्यागी सहित सभी ने फीता काटकर पहले चरण में सीवर लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राज त्यागी ने बताया कि दूसरे चरण में हापुड़-मेरठ रोड पर पूरे कस्बे में दोनों और नाले का निर्माण किया जाएगा। मनीष राज त्यागी का कहना है कि पहले चरण को मार्च 2026 से पहले पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें