फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड्डू चौधरी हत्याकांड में दोषियों को अब मंगलवार को सुनाई जाएगी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर में सात साल पहले हुई बसपा नेता गुड्डू उर्फ अजय चौधरी हत्याकांड के दोषियों की सजा पर शुक्रवार को फैसला टल गया। कोर्ट ने 21 जुलाई को चार लोगों को दोषी करार दिया था। 25 जुलाई को सजा सुनाई जानी थी, लेकिन कोर्ट ने अब फैसला सुनाने के लिए 29 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड पर 13 सितंबर 2018 को सलारपुर गांव निवासी गुड्डू उर्फ अजय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सलारपुर निवासी सगे भाई सचिन और विक्की को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि साल 2013 में क्रिकेट मैच के विवाद में गांव में उनके भाई विशाल की हत्या हुई थी। इसमें गुड्डू और बंटी चौधरी जेल गए थे।
गुड्डू जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद गुड्डू उनके भाई सोनू उर्फ सतेंद्र को जान से मारने की धमकी देता था। सोनू कचहरी में एक अधिवक्ता के पास मुंशी है। सोनू ने यह बात अपने घर पर बताई, जिसके बाद उन्होंने अपने भाई सोनू, सुजीत, मौसेरे भाई सौरभ व एक किशोर के साथ मिलकर गुड्डू की हत्या की प्लानिंग बनाई।
विज्ञापन

वारदात करने से पहले गांव के पास एकत्र हुए। उसके बाद गुड्डू की कार का पीछा किया। कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड पर आरोपियों ने सौरभ की मोपेड गुड्डू की कार के सामने अड़ा दी। इससे पहले गुड्डू कुछ समझता कि सचिन ने कार पर गोलियां चला दीं। इसमें एक गोली गुड्डू के हाथ में लगी। गोली लगते ही गुड्डू कार से उतरकर भागने लगा। सभी ने मिलकर उसको घेरकर पकड़ा और गोलियां बरसा दीं। कपिल छिलौरा से गुड्डू की पहले से रंजिश थी, इसकी जानकारी सचिन को थी। सचिन ने कपिल को अपने प्लान में शामिल किया था। इस मामले में कोर्ट ने सचिन, विक्की, सोनू और सुजीत को दोषी करार दिया है। एक आरोपी का मामला जुवेनाइल कोर्ट में विचाराधीन है। जबकि सौरभ का मामला दूसरी कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें