फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बगैर अनुमति नहीं लगा पाएंगे सबमर्सिबल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बगैर अनुमति नहीं लगा पाएंगे सबमर्सिबल
विज्ञापन

मेरठ। भूगर्भ जल दोहन को रोकने के लिए सरकार बेहद गंभीर है। उसी को लेकर नगर निगम प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शीघ्र ही निगम एक बायलॉज बनाएगा। जहां नगर निगम अब नए सबमर्सिबल नहीं लगवाएगा। वहीं प्राइवेट व्यक्ति को भी सबमर्सिबल लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

भूगर्भ जल स्तर लगातार गिर रहा है। जिसके कारण जनपद के सभी ब्लॉक डार्क जोन में शामिल हो गए हैं। आने वाले समय में जल संकट खड़ा होने के संकेत मिल रहे हैं। महानगर में भूगर्भ जल दोहन कम करने के लिए सरकार ने गंगाजल परियोजना संचालित की हुई है। 350 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए हैं। भोले की झाल से गंगाजल शहर में पहुंच रहा है। वह अलग बात है कि 100 एमएलडी गंगाजल की बजाय शहर में 40 एमएलडी गंगाजल ही पहुंच रहा है। शहर में जगह जगह बनाए गए जलाशय अभी गंगाजल पाइप लाइन से जोड़े ही नहीं गए हैं। जिसके कारण शहर के काफी इलाके में ट्यूबवेल और सबमर्सिबल से जल दोहन हो रहा है। गर्मी के दिनों में तेजी से भूगर्भ जल स्तर गिरता है। जिसका खामियाजा आने वाले समय में जनता को भी भुगतना पड़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को नगर आयुक्त डा. अरविंद कुमार चौरसिया ने जलकल अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें डेयरियों में लगे सबमर्सिबल से सबसे अधिक भूगर्भ जल दोहन होने की बात सामने आई। नगर आयुक्त ने कहा कि बगैर अनुमति के सबमर्सिबल लगाने वालों पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें