फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा लाभ लेने वाले 23 लाभार्थियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरा लाभ लेने वाले 23 लाभार्थियों को नोटिस जारी
विज्ञापन

लावड। प्रधानमंत्री आवास योजना और काशीराम आवास योजना 2008 और 2009 में आवास योजना का डबल लाभ लेने वाले 23 लाभार्थियों के खिलाफ नगर पंचायत ने बुधवार को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस जारी होने से हड़कंप मचा है। पंचायत अब जल्द धनराशि की रिकवरी करेगा। दोहरे लाभ लेने से संबंधित खबर 17 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित लाभार्थियों की जांच के दौरान भ्रष्टाचार का मामला पकड़ में आया था। बताया कि जांच में 23 लाभार्थी पकड़ में आए वर्ष 2008 और 2009 में कांशीराम आवासीय योजना और अब प्रधानमंत्री आवास का लाभ लिया। जिससे सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पकड़ में आए 23 लाभार्थियों को रिकवरी का नोटिस जारी किए गए हैं। जल्दी इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बताते चलें कि चेयरमैन पति मोहम्मद हारून द्वारा एक सप्ताह नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और नगर पंचायत ईओ और डूडा की सहायक कंपनी के कर्मचारियों पर रिश्वत लेकर सूची में नाम जोड़ने का आरोप लगाया था। जिसके बाद नगर पंचायत में हड़कंप मच गया था। ईओ सुधीर सिंह की शिकायत पर डूडा अधिकारी ने कस्बे में तैनात कर्मचारियों को हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और कस्बे में नए कर्मचारी तैनात करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी की जाएगी
वर्ष 2009 में डूडा विभाग द्वारा मकान बनाए गए थे। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवासीय योजना चल रही है। जांच में 23 लोग ऐसे मिले हैं, जिन्होंने दोनों योजनाओं में लाभ लिया इन 23 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए है। जल्द ही इन लोगोें से रुपये की रिकवरी की जाएगी साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - सुुधीर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लावड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें