फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर मोबाइल से आसान किस्त भुगतान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला(मेरठ)। आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण अंचल के बकायेदार उपभोक्ता अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्वयं किस्त तय कर जमा कर सकते हैं। विभाग ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था लागू कर दी है। फिलहाल शहरी क्षेत्र के लिए यह व्यवस्था लागू नहीं की गई है।
विज्ञापन

यह लागू की गई थी योजना
बिजली विभाग के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा करने के लिए नवंबर माह में विद्युत निगम ने आसान किस्त योजना लागू की थी। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 व शहरी उपभोक्ता 12 किस्तों में अपना बकाया बिल जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान बकायेदार उपभोक्ता को पांच फीसद व 1500 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद किस्त जमा करने के साथ-साथ वर्तमान बिल को जमा भी करना होगा।
विभाग ने ऑनलाइन व्यवस्था की शुरू
योजना का अधिक लाभ देने के लिए विभाग ने ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के बकायेदार के लिए है। ग्रामीण उपभोक्ता मोबाइल से विभाग की उप्र. पावर कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जाकर सुविधा अनुसार किस्त बनाकर बकाया जमा कर सकेंगे। विभाग ने यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए की है, जिससे वह बिजलीघर कार्यालय के चक्कर न काटकर स्वयं घर बैठे किस्त जमा कर दें।
विज्ञापन

यह है पंजीकरण की वर्तमान स्थिति
क्षेत्र दस हजार रुपये से ऊपर बिल बकाएदारों की संख्या करीब छह हजार है। इनमें से 4162 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा लिया है। वहीं किसान आसान किस्त योजना(ट्यूबवेल के लिए) के तहत 3981 बकाएदार है जिसमें से अभी 714 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
तिथि बढ़ाने से बढ़ी संख्या
पंजीकरण की तिथि बढ़ने के बाद ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लाभ लेने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं, किसान भी योजना का लाभ उठा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए विभाग ने ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दी है। जिससे ग्रामीण घर बैठे ही पंजीकरण व अपनी सुविधा अनुसार किस्त बनाकर लाभ उठा सकते है। - विनेश कुमार, एसडीओ, सकौती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें