फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइकसवार को रौंदा, युवक की मौत

विज्ञापन
घटना के बाद घटनास्थल पर खड़ी बाइक। - फोटो : ? ? ?
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द में एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। अस्पताल में घायल युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने बस कुछ दूरी पर रुकवा लिया। चालक, परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र बहादरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय संतवीर पुत्र रामवीर सिंह बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। मोड़ खुर्द गांव के पास बिजनौर की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से संतवीर बुरी तरह घायल हो गए। इस बीच चालक ने बस दौड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस का पीछा कर समसपुर गांव के पास रुकवा लिया। चालक, परिचालक मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने घायल को सीएचसी हस्तिनापुर पहुंचाया। उपचार के दौरान संतवीर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, बस में सवार यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से रवाना किया। हालांकि देररात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।

बाइकसवार को टक्कर मारने वाली प्राइवेट बस को पुलिस ने कब्जे में लिया।- फोटो : ? ? ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें