जेलर ने बताया कि कारागार में बाउंड्रीवाल, मुलाकात स्थल, गिरदा गैलरी, सर्किल गैलरी, अस्पताल सहित अन्य जगहों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम वरिष्ठ जेल अधीक्षक के कार्यालय में बनाया गया है। मुलाकात के दौरान ही आशंका रहती है कि कोई मुलाकाती संदिग्ध वस्तु लेकर जेल परिसर में प्रवेश न कर जाए। ऐसे समय अब अधिक सतर्कता भी बरती जा रही है।
स्कैनिं-
जेल में बंदियों की सख्या
कारागार में बंदियों की क्षमता- 1707
जेल बंदी सख्या - 2996
महिला बंदी - 126
आजीवन करावास बंदी संख्या - 500
बैरक सख्या - 39