फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गंगा किनारे के गांवों में अब रोजगार भी मिलेगा’

विज्ञापन
मखदूमपुर घाट पर गंगा आरती करते डिप्टी सीएम, साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री सुरेश राणा, सांसद राजेंद - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा किनारे के गांवों में अब सिर्फ गंगा आरती ही नहीं होगी बल्कि इन गांवों के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने योजना तैयार की है। साथ ही गंगा को अविरल और निर्मल बनाकर रहेंगे।
विज्ञापन

मखदूमपुर गंगा घाट पर मंगलवार सुबह गंगा आरती करने के बाद दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमको ऐसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिले हैं, जो हमारी हर संस्कृति व सभ्यता को जीवित बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। देश की 43 प्रतिशत आबादी गंगा किनारे बसती है। अब केवल गंगा की पूजा व आरती ही नहीं होगी, बल्कि रोजी रोटी देने का भी काम यह गंगा करेगी इसलिए इसे अर्थ गंगा का भी नाम दिया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि गंगा किनारे गांव में जीरो बजट और आर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करना सीएम योगी आदित्यनाथ का सराहनीय निर्णय है। गंगा उद्यान, गंगा खेल मैदान, गंगा चबूतरा आदि को बेहतर काम इस योजना के तहत होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि किसी भी शहर का मल गंगा में नहीं जाएगा। कल कारखानों का गंदा पानी गंगा में नहीं जाने देंगे। उन्होंने ग्राम वासियों खासकर गंगा के किनारे गांव के लोगों से भी अपील की कि खुले में शौच न करें। क्योंकि सब के प्रयास से हम स्वच्छ माहौल बना सकते हैं। साल 2024 तक करोड़ों खर्च करके हर घर तक पाइप से शुद्ध पानी पहुंचाने का काम करेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार तत्परता से पहल कर रही है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए डिप्टी सीएम ने गंगा में 301 कछुए छोड़े। यहां से यात्रा किठौर होते हुए गढ़ मुक्तेश्वर के लिए निकल गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, कपिल देव अग्रवाल, सांसद राजेेंद्र अग्रवाल, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुज राठी, पं. सुनील भराला, डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, डीएफओ आदिति शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अभियंता अरविंद कुमार, सिंचाई विभाग के केपी जैन आदि गंगा आरती में शामिल हुए।
ज्ञानमति माताजी से लिया आशीर्वाद
गंगा आरती के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जंबूद्वीप पहुंचे। यहां पर गंगा रथ यात्रा पर सवार होने से पहले उन्होंने साथी मंत्रियों के साथ जैन धर्म की वरिष्ठ साध्वी गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी व प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दिनेश शर्मा ने हस्तिनापुर के विकास के साथ ही आध्यात्मिक वार्ता की। उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही हस्तिनापुर तीर्थ का समुचित विकास एवं अहिंसामयी सिद्धांतों के लिए संगोष्ठियों का आयोजन लखनऊ एवं बड़े-बड़े जिलों से अहिंसा संगोष्ठियों को आयोजित करेंगे। जंबूद्वीप स्थित रत्नत्रय निलय त्यागी भवन में उपमुख्यमंत्री का संस्थान के प्रबंध मंत्री विजय कुमार जैन, डॉ. जीवन प्रकाश जैन एवं शुभचंद जैन लखनऊ ने माल्यार्पण एवं शॉल देकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, सांसद आदि का दिगंबर जैन त्रिलोक शोध संस्थान जम्बूद्वीप की ओर से स्वागत किया गया। संस्थान के पीठाधीश स्वस्तिश्री रवींद्र कीर्ति स्वामीजी ने सभी को पुस्तक भेंट की।
मवाना में हुआ स्वागत
मवाना। जलालपुर मकबूलपुर के तिराहे पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने डिप्टी सीएम का स्वागत पुष्प वर्षा करके किया। वहीं, मवाना के लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की स्वयंसेवक छात्राओं ने गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मखदूमपुर गंगा घाट से रैली निकाली। गंगा यात्रा के मवाना पहुंचने पर व्यापारियों के साथ ही स्कूली बच्चों ने मार्ग के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया।
जय मां गंगा के जयकारे लगे
परीक्षितगढ़/माछरा। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की अगुवाई में गंगा यात्रा मवाना से होती हुई परीक्षितगढ़ पहुंची। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांवों के साथ ही कस्बे में यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा के बीच उत्साह से स्वागत किया। नगर पंचायत कार्यालय के सामने चेयरमैन अमित मोहन गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मां गंगा के जयकारे लगाए। स्वागत करने वालों में डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों सहित ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित यादव, डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, नागेश शर्मा, गुड्डू प्रजापति, रोहित धामा, तरुण कौशिक, अरुण कौशिक, अजय गोस्वामी, गुड्डू बली, परवेज मुन्नर, शौकीन चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव कैलीरामपुर में नमामि गंगे यात्रा को लेकर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के प्रवेश करने पर विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मनवीर मलिक, राकेश चौधरी, मुनेश त्यागी, धर्मेंद्र खटाना, मनोज शर्मा, दीपक काजला, माछरा मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी, सिसौली मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, अनिल प्रधान, मुजाहिद साजो, योगेश त्यागी, वसीम अहमद, इरफान अहमद, लोकेश तोमर, कुलदीप तोमर, मुकेश प्रधान, दीपक तोमर, मनोज मलिक, सतेंद्र रहदरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें