फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड के परिजन पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। सांधन पुलिया के पास स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी के मुख्य गेट पर बने गार्ड रूम में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सांधन पुलिया के पास गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी निर्माणाधीन है। इसमें नगर के मोहल्ला तिहाई निवासी विरेद्र शर्मा (65) सिक्योरिटी गार्ड थे। इनके अतिरिक्त किशोर पांडेय व देवेंद्र कुमार भी यहां सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी करते हैं। किशोर पांडेय ने बताया कि विरेंद्र शर्मा मुख्य गेट पर बने गार्ड रूम में रात के समय सोते थे। सोमवार रात ठंड से बचने के लिए उन्होंने तसले में आग जलाई थी। सुबह 4 बजे जब विरेंद्र शर्मा नहीं उठे तो वह वहां पहुंचा। उसने देखा कि गार्ड रूम से धुआं उठ रहा था। उसने तुरंत डायल 100 को फोन मिलाया। फोन नहीं मिलने पर वह मवाना खुर्द पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा विरेंद्र शर्मा की जलने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों का कहना था कि विरेंद्र शर्मा अमीन थे। वह किसी कारण से निलंबित हो गए थे। अब उनके पक्ष में न्यायालय से आदेश हुआ था। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने थाने में दी तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें