फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक घंटे में होगी कोरोना के 50 सैंपलों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगाई गई कोरोना जांच के लिए ट्रू नॉट मशीन, दो मशीनें अभी और लगेंगी
विज्ञापन

नि:शुल्क होगी यह सुविधा, कोई भी कलेक्शन सेंटर में जानकारी देकर करा सकता है जांच
निजी या सरकारी अस्पताल इलाज न दें तो हेल्पलाइन नंबर 01212662244 पर करें कॉल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जहां सैंपलों की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। वहीं, सरकारी और निजी अस्पतालों की इलाज देने के लिए भी जवाबदेही तय की जा रही है। इसके तहत अब एक घंटे में कोरोना के 50 सैंपलों की जांच होगी। इसके लिए जिला अस्पताल में ट्रू नॉट मशीन लगाई गयी है, जो दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगी। अस्पतालों में इलाज न मिलने पर प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मंगलवार को बचत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस मशीन के लगने से सबसे बड़ा लाभ यही होगा कि अब कोरोना की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नही करना होगा। महज एक घंटे में रिपोर्ट आने से कोरोना के मरीज का पता चल सकेगा। इस सप्ताह के अंत तक ऐसी दो और मशीनें लगने से जांच की गति में और तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि इस मशीन से जांच कराने का शुल्क नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति वहां पहुंचकर कलेक्शन सेंटर में जानकारी देकर जांच करा सकता है। डीएम ने बताया कि अगर निजी या सरकारी अस्पताल इलाज देने से मना करता है तो हेल्पलाइन नंबर 01212662244 पर तुरंत कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों को होगा लाभ
इस मशीन से एक घंटे में जांच होने पर काफी राहत मिलेगी। जो मरीज अन्य बीमारी से ग्रसित हैं और उनका कोरोना टेस्ट होना है उनके लिए प्राइवेट अस्पताल सीएमओ से संपर्क कर इस मशीन से टेस्ट कराकर एक घंटे में रिपोर्ट ले सकेंगे। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी इससे काफी राहत मिलेगी।
जिले में देंगे 50 हजार नौकरी
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना की वजह से जिन लोगों का रोजगार गया है, उन्हें भी रोजगार देने की तैयारी है। इसके लिए 50 हजार रोजगार तलाशे जा रहे है। उद्यमियों से बात करके इसकी संभावनाएं तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां अभी तक 250 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया जा चुका है। हमारी कोशिश है कि 20 से 25 जून तक सभी को रोजगार मिल सके। वहीं, छोटे व्यापारियों को भी 10 से 25 हजार का लोन देने के लिए बैंकों से बात हो गयी है। केंद्र सरकार की योजनाओं के आधार पर सभी को लाभ दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को बाजारों पर फैसला
डीएम ने बाजार खोले जाने के सवाल पर कहा कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर इसको लेकर समीक्षा की जाएगी। डब्ल्यूएचओ, केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए बाजारों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। कंटेनमेंट और बफर जोन से बाहर आए इलाकों को देखते हुए बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी।
ईंट भट्ठे वाले खुद करेंगे व्यवस्था
जिलाधिकारी ने कहा कि ईंट भट्ठे अब बंद हो जाएंगे। जिले में 120 ईंट भट्ठों पर जो श्रमिक कार्य कर रहे हैं, इन्हें भेजने के खर्चे का वहन ईंट भट्ठा मालिक स्वयं करेंगे। वही, जिले में छह चीनी मिल भी बंद हो चुकी है। इनके यहां भी श्रमिक मौजूद रहते है।
विज्ञापन

अब दोबारा फिर घर-घर जांच
जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में एक बार फिर घर-घर जाकर लोगों से बातचीत कर जांच की शुरुआत कर दी गयी है। हमने तीन-तीन लोगों की टीम बना दी है, जो इलाके में जाकर लोगों से उनका हालचाल लेंगी। हमारी कोशिश है कि अगले पांच दिनों तक हम शहर की आधी जनता को कवर कर सकें। अभी तक हम 15082 सैंपलों की जांच कर चुके हैं। हमारा पॉजिटिव रेशो 2.9 प्रतिशत रहा है। हमने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग अभी तक ठीक तरह से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें