फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब तीन जुलाई से शुरू होगी बीएड की परीक्षा

Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की मांग पर सीसीएसयू प्रशासन ने मंगलवार शाम लिया फैसला
विज्ञापन


मेरठ। सीसीएसयू की बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अब तीन जुलाई से शुरू होंगी। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने मंगलवार शाम बैठक कर 23 जून को होने वाले पेपर को स्थगित कर दिया है। अन्य पेपर पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। 23 जून वाले पेपर की तिथि बुधवार को घोषित की जाएगी।



सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों से करीब 40 हजार विद्यार्थी बीएड कर रहे हैं। पाठ्यक्रम होने के बाद प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के प्रैक्टिकल हो चुके हैं। अब दोनों ही वर्ष की परीक्षाएं होना हैं। जिसकी वजह से दूरस्थ जिले वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ आदि के द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी हॉस्टल अथवा किराये के कमरे खाली कर जा चुके हैं। 23 मई को परीक्षा नियंत्रक ने बीएड प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष की परीक्षा तिथियां घोषित की, जो 14 जुलाई को पूरी हो रही थीं। आठ जून को सहायक कुलसचिव (बीएड) ने परीक्षा तिथियों में संशोधन कर दिया जिसके तहत 39 दिन यानी 31 जुलाई को संपन्न होनी थीं। ऐसे में दूरस्थ जिलों से परीक्षार्थियों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई। उन्होंने विवि प्रशासन को मेल भेजकर परीक्षा तिथियों में संशोधन की मांग की है। वहीं, स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संघ अध्यक्ष नितिन यादव ने कुलपति के नाम पत्र सौंपकर परीक्षा तिथि में परिवर्तन की मांग की। इन मांगों को विवि ने गंभीरता से लिया और मंगलवार देर शाम बैठक करके 23 जून की परीक्षा को स्थगित कर दिया। तय हुआ कि परीक्षाएं तीन जुलाई से शुरू की जाएंगी। सहायक कुलसचिव सत्यप्रकाश ने बताया कि विद्यार्थियों की दिक्कतों के चलते ऐसा किया गया है।
विज्ञापन


बी-फार्मा के विद्यार्थी नहीं भर सके परीक्षा फार्म

सीसीएसयू ने 17 जून को बी-फार्मा को बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा का फार्म 20 जून तक भरने की अनुमति दी। कहा, इन्हें 23 जून से होने वाली परीक्षा में शामिल किया जाएगा। आरोप है कि 20 जून की दोपहर तक पोर्टल नहीं खुला, ऐसे में फार्म नहीं भरे जा सके। दीवान कॉलेज के शरद गिरी और लख्मीचंद्र कॉलेज बागपत के नवीन जैन ने बताया पोर्टल नहीं खुलने से फार्म नहीं भर जा सके हैं। विवि को तिथि बढ़ानी चाहिए।



परीक्षा फार्म सत्यापित करने का अंतिम मौका आज तक

सीसीएसयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा है कि 23 जून से बीएड तथा 28 जून से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुरू होने जा रही है। इनके परीक्षा फार्म भरने व सत्यापित करने का पर्याप्त समय दिया जा चुका है। कुछ कॉलेज एवं छात्र अभी भी परीक्षा फार्म सत्यापित करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। छात्र हित में बीएड परीक्षा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परीक्षा फार्मों को सत्यापित करने का अंतिम अवसर प्रदान करते हुए सत्यापन पोर्टल 21 जून तक खोला जा रहा है। इसमें कोई भी नया फार्म नहीं भरा जाएगा और न ही परीक्षा शुल्क जमा होगा। इसके बाद परीक्षा फार्म सत्यापित करने का कोई भी अनुरोध किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




एनआर और उपस्थिति पत्रक पोर्टल पर उपलब्ध

बीएड प्रथम वर्ष, एमएड चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमपीएड चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फार्म विवि से अधिकृत एजेंसी द्वारा भरवाए हैं। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के नोमिनल रोल (एनआर) नंबर एवं उपस्थिति पत्रक अलग पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं। किसी भी सहायता के लिए दूरभाष संख्या 0121-2997771 व 0121-2997772 अथवा ई-मेल आईडी helpdeskaimserpgmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें