फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोहरका हत्याकांड में 16 नवंबर की तारीख लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पति की हत्या में गवाही न दिए जाने के लिए दबाव बनाते हुए पत्नी व पुत्र की हत्या करने वाली घटना में न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट पूनम कर्णवाल की अदालत में आरोपियों की बहस जारी है। बृहस्पतिवार को बहस नहीं हो सकी। जिसके चलते 16 नवंबर की तारीख लगी है।
विज्ञापन


चुनावी रंजिश के चलते परतापुर थाना क्षेत्र के सोहरका गांव के रहने वाले नरेंद्र की हत्या गांव के मालू उर्फ शौबीर ने अक्तूबर 2016 में की गई थी। जिसमें मृतक की पत्नी निछत्तर कौर और पुत्र बलविन्द्र उर्फ भालू प्रत्यक्ष गवाह थे। जिनकी गवाही 18 जनवरी 2018 को होनी थी लेकिन उक्त तिथि पर गवाही नहीं हो पाई और न्यायालय ने 25 जनवरी 2018 की तिथि गवाही के लिए नियत की थी। इस बीच 23 जनवरी 2018 को समझौता करने के लिए मालू उर्फ शौबीर सहित अन्य ने दबाव बनाया था लेकिन समझौते के लिए मृतक नरेन्द्र के घरवाले तैयार नहीं हुए थे। जिसके चलते 24 जनवरी 2018 को जब मृतक नरेन्द्र का पुत्र बलविन्द्र उर्फ भालू अपनी स्विफ्ट कार से घर से निकला तो 100 मीटर की दूरी पर ही हत्यारोपियों ने गोलियों से भून दिया था। उसके बाद हत्यारोपी उसके घर पहुंचे और वहां मृतक नरेन्द्र की पत्नी निछत्तर कौर की भी हत्या कर दी। मौके पर उनकी बुआ बिजेन्द्र कौर व मरने वाले बलविन्द्र की पत्नी कंचन मौजूद थी। इस मामले में कोर्ट में बहस चल रही है। अब इस प्रकरण में 16 नवंबर की तारीख लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें