फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनगणना कार्य में सहयोग नहीं करने पर दो प्रधानाचार्यों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जनगणना-2027 के कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्धारित समय पर विद्यालय से कार्यमुक्त नहीं करने के आरोप में दो प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी जनगणना दीपिका शुक्ला ने दोनों से तीन कार्यदिवस के भीतर लिखित जवाब मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
नोटिस प्राइमरी स्कूल अलीपुर-1 के प्रधानाचार्य अशोक कुमार और संत जोजफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सिस्टर मीना नायडू को जारी किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों ने शिकायत की थी कि उन्हें विद्यालयों से निर्धारित समय पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। शाम चार बजे के बाद ही कार्यमुक्त किए जाने के कारण जनगणना से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों प्रधानाचार्यों से पूछा गया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को समय से कार्यमुक्त नहीं करने के पीछे क्या कारण रहे और सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया। नोटिस में चेतावनी दी कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर प्रकरण जिलाधिकारी एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी सहित संबंधित सक्षम अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें