फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 मई को बंद हो सकती है टिकौला मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकौला मिल का छह मई को बंद करने का नोटिस चस्पा
विज्ञापन

बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने छह मई को पेराई सत्र बंद करने का नोटिस चस्पा किया है। मिल ने अपने क्रय केंद्रों पर फ्री स्टाइल मेें तौल शुरू कर दी है। मिल ने गन्ना किसानों को मिल बंदी का पहला नोटिस 25 अप्रैल, दूसरा नोटिस एक मई और तीसरा नोटिस छह मई का चस्पा किया है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि जब तक किसानों का गन्ना खेत में खड़ा है मिल गन्ने की खरीद करेगा।
वहीं, रामराज गन्ना समिति सुभाष यादव का कहना है कि टिकौला शुगर मिल किसानों का खड़ा गन्ना छोड़कर बंद नहीं कर सकती है। हाईकोर्ट व गन्ना आयुक्त का निर्देश है कि यदि किसानों के खेतों में खडे़ गन्ने पर मिल बंद होती है तो मिल को किसान के खडे़ गन्ने का भुगतान देना पड़ेगा। गन्ना समितियों की एनओसी के बिना मिल बंद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष से करीब नौ लाख क्विंटल पेराई कम
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने इस बार गत वर्ष की अपेक्षा नौ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कम की है। मिल अधिकारियो का तर्क है कि इस बार गन्ने का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा घटा है। जिससे मिल में नौ लाख क्विंटल की कम पेराई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें