फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कब्जा करने वाले सात ग्रामीणों को दिया नोटिस

Fri, 16 Jan 2026 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सिवाल में सती स्थल पर हुआ कब्जा  फोटो संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर नगर पंचायत ने की कार्रवाई, हटाने के लिए पुलिस से मदद मांगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस
जानीखुर्द। कस्बा सिवाल खास में स्थित सती स्थल पर विशेष वर्ग के कुछ व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों के कई बार शिकायतों के बाद अब प्रशासन ने सती स्थल को मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की है। नगर पंचायत ने कब्जा करने के आरोपी सात व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत ने अवैध कब्जा धारकों के नाम पुलिस को देकर कब्जा हटाने में मदद मांगी है। कस्बा सिवाल खास के वार्ड 12 में स्थित सती स्थल की बेशकीमती 2020 मीटर जमीन पर वर्ग विशेष के व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिस कारण सती स्थल पर पूजा पाठ काफी समय से बंद है। इस अवैध कब्जे के चलते लोगों की आस्था पर भी चोट लग रही है। कस्बा वासियों की शिकायत पर प्रशासन ने तहसील की टीम भेजकर शिकायत की जांच-पड़ताल कर सिवाल खास नगर पंचायत को इस अवैध कब्जे को मुक्त कराने के आदेश दिए हैं। कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने सती स्थल की जांच तहसील कर्मियों से करवाई थी। जांच में सात व्यक्तियों को कब्जा करना पाया गया। नगर पंचायत सिवाल खास ने हसरत, अनीस, वकील, हामिद, गुलजार, इकबाल और आरिफ को चिह्नित कर इसके खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। नगर पंचायत ने सती स्थल भूमि से कब्जा करने वालों के खिलाफ जानी पुलिस से भी मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें