फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Fri, 16 Jan 2026 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर कैथवाड़ी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रोहटा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बड़ौत के मलकपुर गांव निवासी नितिन शुक्रवार दोपहर बाइक से मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह कैथवाड़ी चौराहे के पास पहुंचा, मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नितिन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें