फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शादी की सूचना पर दौड़ी सदर बाजार पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक युवती की दूसरे वर्ग के युवक से जबरन शादी की सूचना पर रविवार रात हड़कंप मच गया। सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शादी के बजाय जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। यहां दूसरे वर्ग के युवक भी मौजूद थे। एसओ ने इस बर्थडे पार्टी को तुरंत खत्म कराते हुए सभी लोगों को घर भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि रविवार देर रात किसी ने सूचना दी कि रजबन क्षेत्र में दूसरे वर्ग के युवक के साथ एक युवती की जबरन शादी की जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पता चला कि कुछ परिवार मिलकर जन्मदिन मना रहे थे, जिसमें दूसरे वर्ग के कुछ युवक भी मौजूद थे। पुलिस ने सभी से पूछताछ की और फिर मामले की नजाकत को देखते हुए पार्टी खत्म करा दी। दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें