फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर भेंट करेंगे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर परिचितों को भेंट करेंगे हेलमेट
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन द्वारा रविवार शाम दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शैक्षिक एसोसिएशन होने के कारण हमें सामाजिक दायित्व भी निभाने चाहिए। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि इस बार सभी व्यापारी सदस्यों को दिवाली उपहार के रूप में उनकी सुरक्षा हेतु हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। अन्य व्यापारी भाइयों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे कि वह दीपावली पर उपहार में अपने व्यापारिक सहयोगियों, मित्रों एवं परिवारजनों को हेलमेट गिफ्ट करें। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने सदस्यों को हेलमेट देकर किया। इस मौके पर अध्यक्ष आशीष धस्माना और सचिव विनय जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

सुधीर सलूजा व सचिन अग्रवाल ने गेम खिलाया। पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल द्वारा निवर्तमान बोर्ड को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
मेरठ स्टेशनरी एसोसिएशन अध्यक्ष विजय जैन व राजेश गुप्ता द्वारा नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ सदस्य राजेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल व राजीव बत्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इस मौके पर महामंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार एवं उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें