फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बदलने, जमा करने को लेकर बैंकों में बखेड़ा

Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक हजार और 500 के पुराने नोट बदलने और जमा कराने के लिए बृहस्पतिवार सुबह बैंकों पर जमकर घमासान हुआ। कई बैंक शाखाओं पर इस कदर भीड़ उमड़ी कि सारी व्यवस्थाएं चौपट हो गईं। बखेड़े के बीच पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। सर्वर ठप होने तथा समय से पहले बैंक बंद होने को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। धक्कामुक्की और हाथापाई तक हो गई। उधर, डाकघरों में कैश नहीं पहुंचा और यहां केवल पुराने नोट ही जमा किए गए। देर रात तक कई बैंकों में कामकाज चलता रहा और वहां मारामारी की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन

मेरठ में कुल 39 बैंकों की 442 शाखाओं पर अफरातफरी का आलम था। एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने पर पहली बार बैंक खुले और नोट बदले गए। लोग बुधवार पूरी रात बैंक खुलने का इंतजार करते रहे, क्योंकि अलसुबह ही बैंकों पर लोग जमा हो गए। आठ बजे तक काफी बैंकों पर लोग पहुंच गए थे। नोट बदलने और जमा करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बैंकों पर लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि, अधिकतर बैंकों पर पुलिस तैनात थी। लेकिन जब भीड़ बढ़ी तो व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं।
मलियाना स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा पर जमकर हंगामा हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित पीएनबी शाखा पर भीड़ इस कदर अनियंत्रित हो गई कि यहां पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। पीएनबी शास्त्री नगर शाखा पर भी लोगों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। इलाहाबाद बैंक की तेजगढ़ी शाखा पर दोपहर तीन बजे ही कैश खत्म होने पर लोग भड़क गए। किसी तरह से जनता को शांत किया गया। कई बैंकों का सर्वर जवाब दे गया। इस पर भी लोगों ने हंगामा काटा। नोट बदलवाने से ज्यादा लोग नोट जमा करने आए थे।
विज्ञापन


डाकघर सिर्फ जमा कर सके रुपये
उधर, डाकघरों में कैश आया ही नहीं था। ऐसे में नोट तो बदले नहीं गए। लेकिन वहां खातों में रकम जमा की गई। हालांकि इस बात पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। अहम बात यह रही कि इक्का-दुक्का बैंक शाखाओं में ही नया नोट आया था। बाकी सभी में सौ-सौ रुपये के नोट ही दिए गए। छोटी से छोटी बैंक शाखा में भी देर शाम तक लगभग दो सौ लोगों ने नोट बदले और तीन सौ लोगों ने कैश जमा किया। हालांकि, बड़ी शाखाओं में यह आंकड़ा पांच सौ के पार गया। हालांकि, देर रात तक गणना चल रही थी।

10 से 50 हजार तक सबसे ज्यादा जमा
जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सिंडीकेट बैंक अविनाश तांती के मुताबिक, बैंकों में दिन भर में लगभग 500 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हुए। जबकि, ग्राहकों ने अपने खातों से कुल 35 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके अलावा कुल 24 करोड़ रुपये की करेंसी बदली गई  है। सबसे ज्यादा 10 हजार से 50 हजार तक की रकम नकदी के रूप में जमा की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें