फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स के सामान की नहीं पहुंची डिलिवरी, धोखाधड़ी की तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्डर के बाद भी नहीं पहुंचा खेल का सामान, धोखाधड़ी की तहरीर
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड के एक व्यापारी ने आर्डर करने के चार माह बाद भी खेल का सामान नहीं पहुंचाया। काफी इंतजार के बाद भी जब सामान नहीं पहुंचा तो पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में इस व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के मधुबनी जय नगर निवासी अभिषेक प्रसाद ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे। यहां उन्होेंने पुलिस को बताया कि वह अपने जिले में पुस्तकों का काम करता है। इसके साथ ही उसने स्पोर्ट्स का नया काम शुरू किया था। इसके चलते ही यहां सूरजकुंड के एक कारोबारी से संपर्क हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल भेजने के नाम पर उन्होंने एक नवंबर 2021 को दो बार उनके खाते में 70 हजार रुपये भेज दिए थे, लेकिन उन्हें अब तक माल नहीं दिया गया है और न ही रुपये लौटाए गए हैं। उनको रोजाना टरकाया जा रहा है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें