फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर भारी मां वैष्णों देवी जाने वाले यात्रियों का जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का डर नहीं...मां वैष्णो देवी जाने ट्रेनें यात्रियों से फुल
विज्ञापन

मेरठ। एक तरफ कोरोना को लेकर पूरे देश में हालात खराब हैं। दूसरी ओर मां वैष्णो के दरबार में जाने वाले यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं है। चौंकाने वाली बात ये है कि महाराष्ट्र में हालात खराब होने के बाद भी मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीट फुल हैं। इससे साफ है कि कोरोना को लेकर अभी लोगों में उतना डर नहीं है। वह अपने कार्य और मां वैष्णो देवी से आशीर्वाद लेने में आगे हैं। मेरठ से जाने वाली शालीमार, गोल्डन टेंपल ट्रेन में वेटिंग लिस्ट है।
13 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इससे एक-दो दिन पहले ही यात्री बुकिंग कराना शुरू कर देते हैं। इससे पहले 11 और 12 अप्रैल को दिल्ली और मेरठ से जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग फुल है। सभी ट्रेनों में वेटिंग 50 से अधिक है। 21 अप्रैल तक नवरात्र चलेंगे। हालांकि, मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले यात्री कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर जा रहे हैं। जिससे वहां दर्शन करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन में हैं सीट, महंगा सफर
नई दिल्ली से जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में सीट खाली है। इस ट्रेन में चेयरकार सीट होती है। इसका श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन तक का किराया 1180 रुपये है। इस ट्रेन में 100 से अधिक सीटें खाली हैं। ये ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से चलकर दोपहर दो बजे पहुंच जाएगी।
-- ये हैं ट्रेनों में सीट का हाल
जम्मू जाने के लिए ट्रेनें
शालीमार एक्सप्रेस
11 अप्रैल -78 वेटिंग
13 अप्रैल - 66 वेटिंग
15 अप्रैल - 44 वेटिंग
श्री शक्ति एक्सप्रेस
11 अप्रैल - 60 वेटिंग,
12 अप्रैल - 29 वेटिंग,
13 अप्रैल - 30 वेटिंग
मुंबई जाने के लिए ट्रेनें
गोल्डन टेंपल मेल
11 अप्रैल - 58 वेटिंग
12 अप्रैल - 32 वेटिंग
13 अप्रैल - 21 वेटिंग
गरीब रथ
11 अप्रैल - 27 वेटिंग
14 अप्रैल - आरएसी 32
पश्चिम एक्सप्रेस
11 अप्रैल - 72 वेटिंग
12 अप्रैल - 61 वेटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें