फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: अस्पतालों में बेड नहीं, घरों के लिए ऑक्सीजन नहीं, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Thu, 29 Apr 2021 03:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के अधिकतर अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड नहीं है। काफी संख्या में मरीज घरों पर ही उपचार ले रहे हैं, लेकिन जिलाधिकारी की ओर से अस्पतालों को ही प्राथमिकता से ऑक्सीजन देने के निर्देश के बाद तीमारदारों की चिंता और बढ़ गई।
विज्ञापन
मेरठ में ऑक्सीजन की कमी से असप्तालों में हाहाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर के अधिकतर अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड नहीं है। काफी संख्या में मरीज घरों पर ही उपचार ले रहे हैं, लेकिन जिलाधिकारी की ओर से अस्पतालों को ही प्राथमिकता से ऑक्सीजन देने के निर्देश के बाद तीमारदारों की चिंता और बढ़ गई। इस संबंध में संयुक्त व्यापार समिति ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि घरों पर इलाज करवाने वालों के लिए भी ऑक्सीजन मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार समिति के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि मेरठ में प्रशासन द्वारा 755 बेड एल 3 श्रेणी, 2092 बेड एल 2 श्रेणी और 300 बेड एल 1 श्रेणी के के लिए आरक्षित किए गए हैं। सभी श्रेणी के बेड की कुल संख्या 3147 है। मेरठ में 3147 कोरोना मरीज एक बार में भर्ती किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कहीं अधिक संख्या उन मरीजों की है जो अस्पतालों में बेड न मिलने पर घरों पर ऑक्सीजन के साथ उपचार ले रहे हैं। उन्हें भी ऑक्सीजन की बेहद जरूरत है। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने भी जिलाधिकारी से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में ऑक्सीजन वितरण है, लेकिन ऑक्सीजन न मिलने की आशंका से मरीज और तीमारदार बहुत परेशान चल रहे हैं।

ऑक्सीजन न मिलने पर होते रहे हंगामे
होम आइसोलेशन में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों को बुधवार को कहीं भी ऑक्सीजन नहीं मिली। प्लांटों से केवल अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। सुबह से रात तक तीमारदार कतारों में खड़े रहे मगर ऑक्सीजन नहीं मिली। डॉक्टर का पर्चा साथ में लेकर जाने के बाद भी लोगों को ऑक्सीजन नहीं दी गई, जिनके मरीज घर पर कोरोना से लड़ रहे थे उन लोगों ने प्लांट पर बैठे अफसरों से मिन्नतें की, गिड़गिड़ाए मगर हर अफसर ने यही कहकर लोगों को लौटा दिया कि अस्पतालों को ही ऑक्सीजन मिलेगी। कुछ अफसरों ने कहा कि डीएम की अनुमति के बाद ही आम जनता को गैस दी जाएगी।
विज्ञापन


उपलब्धता के आधार पर होगा ऑक्सीजन का वितरण : डीएम
डीएम के. बालाजी ने कहा कि अब ऑक्सीजन का वितरण उपलब्धता और जरूरत के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीज को ऑक्सीजन दी जाएगी, लेकिन अनावश्यक रूप से वितरण नहीं होने दिया जाएगा। इसे लेकर किसी तरह की भ्रांति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

मेरठ में कोरोना: संक्रमण का कहर जारी, एक दिन में 15 लोगों की मौत, 1278 मिले नए मरीज, लोगों में दहशत

अस्पताल में संवेदनहीनता की हदें पार: फर्श पर तड़प रहे मरीज, बेड से नीचे पड़े अर्द्धनग्न शव, तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें