अमरूद, जामुन, कनेर और भांग आदि की पत्तियां इतनी संवेदनशील होती हैं कि सबसे पहले कार्बन पार्टिकल उनके ऊपर जम जाते हैं। ये बेजुबान पत्तियां अपनी भाषा में बता देती हैं कि अब वायु सांस लेने लायक नहीं बची है। फेफड़ों में स्थित वायु को साफ करने वाले 20 हजार चेंबर धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं, जिससे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती हैं।
दिन का तापमान सामान्य रहा। रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। हवा की गति 20 किमी प्रति घंटे से ऊपर रही। सोमवार को यह 10 के आसपास रहने के आसार हैं। बुधवार सुबह के समय हल्का स्मॉग रहने की आशंका है। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईएफएसआर
िन और रात में पेट्रोलिंग टीम निगरानी कर रही है। जहां भी प्रतिबंधित ईधन जलाया जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी