फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 58 शिकायतों में किसी का नहीं हुआ निस्तारण

Sat, 20 Sep 2025 06:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन इनमें से मौके पर कोई निस्तारण नहीं किया गया। अधिकतर शिकायतें राजस्व, चकबंदी, पैमाइश और विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। पहले से लंबित 7 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने स्वयं कई शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें